मार्च 23, 2025 12:49 अपराह्न

printer

पुरातत्वविदों को केरल में उत्खनन में बड़ी संख्या में पत्‍थर की संरचनाएं मिलीं

केरल के पलाकाड़ में मलमपुझा बांध के पास पुरातात्विक उत्खनन में बड़ी संख्या में पत्‍थर के ढांचे मिले हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सोशल मीडिया पोस्ट में पत्थर की संरचनाओं की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वेक्षण करने वाली टीम को 45 हेक्टेयर क्षेत्र में 110 से अधिक संरचनाएं मिली हैं।

संगठन ने कहा कि ये संरचनाएँ मुख्य रूप से विशाल ग्रेनाइट स्लैब और बोल्डर से बनी हैं। कुछ संरचनाओं में लेटराइट पत्थर भी शामिल हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इन संरचनाओं की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि समूहों में इतनी बड़ी संख्या में पत्‍थर की संरचनाओं की खोज से केरल में प्रारंभिक लौह युग के बारे में और जानकारी मिलने की संभावना है।