मौसम विभाग ने केरल में गरज और बिजली के साथ तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। आज पथनमथिट्टा और इडुक्की जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया। राज्य के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और शेष दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया।
कुछ जिलों में रात के समय यात्रा करने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। मछुआरों को अगले आदेश तक समुद्र के निकट ना जाने की चेतावनी दी गई है।