केरल में, कोयंबतूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें पल्लादम, सुलूर, कवुंदनपलयम, उत्तर कोयंबतूर, दक्षिण कोयंबतूर और सिंगनल्लूर शामिल हैं। 2021 के विधानसभा चुनावों में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम-अन्नाद्रमुक ने पांच और भारतीय जनता पार्टी ने एक सीट जीती थी। भाजपा उम्मीदवार वनाति ने यह सीट अभिनेता कमल हासन को हराकर जीती थी।
कोयंबटूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कम्युनिस्टों का गढ़ रहा है। यहां वाम दलों ने छह बार, कांग्रेस ने तीन बार और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने दो बार जीत हासिल की है। झारखंड और तेलंगाना के वर्तमान राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन 1998 और 1999 में इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे।
इस बार इस सीट पर मुक़ाबला त्रिकोणीय है। अन्नाद्रमुक के सिंगाई पी. रामचंद्रन, पूर्व अन्नाद्रमुक नेता और पूर्व मेयर और पी. गणपति राजकुमार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई इस सीट के प्रमुख दावेदार हैं। कोयंबटूर में कुल 30 लाख 81 हजार 594 मतदाता हैं।