नवम्बर 16, 2025 8:48 अपराह्न

printer

केरल में एसआईआर के अंतर्गत 2 करोड़ 63 लाख गणना प्रपत्र किये गये वितरित

 

केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू. केलकर ने बताया कि राज्‍य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर के अंतर्गत अब तक दो करोड़ 63 लाख से अधिक गणना प्रपत्र मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 94 प्रतिशत से अधिक  है।

 

निर्वाचन आयोग ने गत चार नवम्‍बर को नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला