केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी–सीईओ रतन यू. खेलकर ने आज कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान सुनिश्चित करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य केरल में विश्व के सबसे अनुकरणीय चुनावों में से एक का संचालन करना है। श्री खेलकर तिरुवनंतपुरम में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित जिलाधिकरियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से राज्य में सुचारू और कुशल मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव संचालन से संबंधित सभी पहलुओं पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।
News On AIR | मार्च 13, 2026 9:56 अपराह्न
केरल में आगामी विधानसभा चुनाव में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान लक्ष्य: मुख्य निर्वाचन अधिकारी