मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 6, 2024 8:49 पूर्वाह्न

printer

केरल में अथम के साथ 10 दिवसीय ओणम उत्सव की हुई शुरुआत

केरल में आज ‘अथम’ के साथ 10 दिवसीय ओणम उत्सव की शुरुआत हो गई है। अथम के अवसर पर जगह-जगह फूलों के कालीन बिछाए गए हैं। सुन्दर फूलों से सजे कालीनों को पूक्कलम कहा जाता है। राजा महाबली के स्वागत में पूक्कलम बिछाए जाते हैं। राजा महाबली को भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर पाताल में भेजा था।

 

भगवान वामन की जयंती और राजा बली के स्वागत में केरल में ओणम मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिरों को सजाया जाता है और बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में जाकर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।

   

ओणम के पहले दिन ‘अथम’ के अवसर पर अथाचामयम जुलूस का आयोजन किया जाता है। इसमें  केरल की सांस्कृतिक और पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया जाता है।

   

राजा महाबली से जुड़ा थ्रिक्काकारा मंदिर में दस दिवसीय उत्सव आज शाम मंदिर का ध्वज फहराने के साथ शुरू होगा।

   

उधर, राज्य सरकार ने हाल ही में वायनाड में हुए भूस्खलन के कारण ओणम त्योहार से जुड़े अपने कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला