मार्च 1, 2026 12:00 अपराह्न

printer

केरल, माहे, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम में गरज-चमक के साथ तूफान की आशंका

मौसम विभाग ने केरल, माहे, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम में आज बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ तूफान की आशंका व्‍यक्‍त की है। देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में अगले सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। देश के पूर्वी मैदानी क्षेत्रों में अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। 4 से 6 तारीख के बीच गुजरात, कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।