मई 23, 2025 10:26 पूर्वाह्न

printer

केरल: तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी, सात अन्य जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी

केरल में, आज तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पत्तनमतिट्टा, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में मूसलाधार वर्षा की संभावना है। सात अन्य जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। केरल और लक्षद्वीप के आसपास 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।