फ़रवरी 19, 2026 2:27 अपराह्न

printer

केरल: कोल्लम सतर्कता अदालत ने त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की जमानत याचिका स्थगित की

केरल में कोल्लम सतर्कता अदालत ने शबरीमला स्वर्ण मामले में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ए पद्मकुमार की जमानत याचिका पर अपना फैसला टाल दिया है। पद्मकुमार ने 90 दिन की हिरासत पूरी करने के बाद वैधानिक जमानत के लिए अदालत का रुख किया था, क्योंकि दरवाजे के फ्रेम में लगे स्वर्ण कांड मामले में अभी तक आरोपपत्र दाखिल नहीं किया गया है।
 
हालांकि, इस मामले में जमानत मिलने पर भी वे हिरासत में ही रहेंगे, क्योंकि वे वर्तमान में शबरीमला प्रतिमा से संबंधित एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।