जनवरी 4, 2026 8:56 अपराह्न

printer

केरल के 35 युवा विकसित भारत युवा नेतृत्‍व संवाद में हिस्‍सा लेंगे

केरल के पैंतीस युवा विकसित भारत युवा नेतृत्‍व संवाद में हिस्‍सा लेंगे। यह कार्यक्रम 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर कल लोक भवन में केरल की टीम को विदाई देंगे।

इस संवाद में मेरा युवा भारत पोर्टल माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताओं के सफल युवा भाग ले रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्तर पर केरल का प्रतिनिधित्व करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष दस चयनित विषयों पर विकसित भारत के बारे में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला