केरल के 100 से अधिक पार्षद तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली आए हुए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य केरल के विकास पर चर्चा करना और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विकासोन्मुखी शासन व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर वी.वी. राजेश ने बताया कि पार्षदों ने, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केरल में विकास परियोजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करना है।।