दिसम्बर 13, 2025 1:49 अपराह्न

printer

केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट आगे

केरल के निकाय चुनाव में विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट-यू.डी.एफ. और सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट-एल.डी.एफ. अधिकांश जिलों में आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एन.डी.ए ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। 

अब तक आए परिणाम एल.डी.एफ. और यू.डी.एफ. के बीच कड़ी टक्कर का संकेत दे रहे हैं। वहीं एन.डी.ए. ने कुछ क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति भी दर्ज कराई है।

छह नगर निगमों में से कोझिकोड को छोड़कर सभी में सत्ताधारी एलडीएफ पिछड़ रहा है। तिरुवनंतपुरम में एनडीए आगे चल रहा है। अंतिम समाचार मिलने तक 36 नगर निगमों में से यूडीएफ 14 में आगे चल रहा है।