अक्टूबर 16, 2025 7:13 अपराह्न

printer

केरल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्‍पर्श आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन किया

 

केरल के राज्‍यपाल राजेन्‍द्र विश्‍वनाथ आर्लेकर ने आज रक्षा लेखा महानियंत्रक द्वारा पेंशन भोगियों के लिए तिरूवनंतपुरम में आयोजित स्‍पर्श आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर राज्‍यपाल राजेन्‍द्र विश्‍वनाथ आर्लेकर ने कहा कि रक्षा पेंशन भोगियों को समय पर लाभ प्रदान करना न सिर्फ उनके अधिकार हैं बल्कि अधिकारियों की जिम्‍मेदारी भी है। उन्‍होंने सबसे तेज़ संभावित सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी के प्रयोग का भी आग्रह किया। इस कार्यक्रम में रक्षा पेंशन का प्रबंधन करने वाले बैंकों के प्रतिनिधियों तथा देश भर के नौ रिकॉर्ड कार्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ रक्षा लेखा महानियंत्रक राजकुमार अरोड़ा भी उपस्थित थे।