मार्च 24, 2024 10:51 पूर्वाह्न

printer

केरल के त्रिशूर में रोबोट के माध्‍यम से मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

केरल के त्रिशूर में आम चुनावों में मतदाताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक अभिनव प्रयास किया जा रहा है, जिसमें रोबोट के माध्‍यम से मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा। मतदाता साक्षरता का यह अभिनव प्रयोग स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजय कौल ने कल कोच्चि में आयोजित समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

त्रिशूर के जिला कलेक्टर कृष्णा तेजा ने बताया कि मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने और उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्‍य से प्रमुख मॉल और अन्य स्थानों पर रोबोट का उपयोग किया जाएगा और मतदाता जागरूकता वीडियो भी दिखाए जाएंगे।