केरल की एक अदालत ने आज पलक्कड़ विधायक राहुल ममकुटाथिल की जमानत याचिका खारिज कर दी। राहुल ममकुटाथिल पर दुष्कर्म का यह तीसरा मामला दर्ज किया गया है। तिरुवल्ला न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट न्यायालय ने बंद कमरे में सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि मामला मनगढ़ंत है, जबकि अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि विधायक के खिलाफ दुष्कर्म के दो अन्य मामले लंबित हैं।
Site Admin | जनवरी 17, 2026 2:21 अपराह्न
केरल की एक अदालत ने पलक्कड़ विधायक राहुल ममकुटाथिल की जमानत याचिका खारिज की