त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा से हुई बड़ी जन-धन हानि के बाद मदद के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों राज्यों को पन्द्रह-पन्द्रह करोड़ रूपए देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों में पिछले दिनों हुई प्राकृतिक आपदा को दुखद बताते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की सहायता के लिए तत्पर है।
Site Admin | अगस्त 30, 2024 7:34 अपराह्न
केरल और त्रिपुरा को प्राकृतिक आपदा के चलते आर्थिक सहायता देगी छत्तीसगढ़ सरकार
