केरल में एनडीए नेताओं ने आज कोच्चि के पास मुनम्बम गांव का दौरा किया जहां के 600 स्थानीय निवासी उनकी आवासीय संपत्ति पर वक्फ बोर्ड के दावे के विरूद्ध आंदोलन कर रहे थे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर तथा बीडीजेएस नेता तुषार वेलापल्ली ने निवासियों से मुलाकात की। ये स्थानीय निवासी 160 से अधिक दिनों से विरोध कर रहे हैं।
निवासियों से बातचीत में राजीव चंद्रशेखर ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने को ऐतिहासिक बताया और कहा एनडीए राजस्व अधिकार हासिल करने के लिए स्थानीय निवासियों का समर्थन जारी रखेगी।
इससे पहले कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं कि वक्फ संशोधन विधेयक किसी समुदाय विशेष के खिलाफ है।