केरल में, आज केरल उच्च न्यायालय में पांच नए अतिरिक्त न्यायाधीशों ने शपथ ली। नए न्यायाधीश हैं – पी. कृष्णकुमार, के.वी. जयकुमार, एस. मुरलीकृष्ण, जोबिन सेबेस्टियन और पीवी बालाकृष्णन। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन जामदार ने आज सुबह उच्च न्यायालय में नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों में केरल उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता, अभियोजन महानिदेशक, राज्य के अटॉर्नी, विभिन्न वकील संघों के पदाधिकारी शामिल थे। इसके साथ ही केरल उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।
Site Admin | अक्टूबर 30, 2024 12:56 अपराह्न
केरल उच्च न्यायालय में पांच नए अतिरिक्त न्यायाधीशों ने शपथ ली