मार्च 14, 2026 1:35 अपराह्न

printer

केरल: आज शाम 5 बजे मीनम की मासिक पूजा के लिए खुलेगा शबरीमला मंदिर

केरल में स्थित प्रसिद्ध शबरीमला मंदिर आज शाम 5 बजे मलयालम माह मीनम की मासिक पूजा के लिए खुलेगा। मुख्य पुजारी कंदारारु महेश मोहनारु की उपस्थिति में प्रमुख पुजारी प्रसाद ई. डी. गर्भगृह का उद्घाटन कर दीप प्रज्वलित करेंगे। कल मीनम माह के पहले दिन से कालभाभिषेकम और पदीपूजा सहित अन्य अनुष्ठान किए जाएंगे। मासिक पूजा समाप्त होने के बाद मंदिर 19 मार्च को बंद हो जाएगा। वार्षिक शबरीमला उत्सव के लिए मंदिर 22 मार्च को फिर से खुलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला