केरलम में विधानसभा की सभी 140 सीटों में से 9 के परिणाम मिल गए हैं। 6 सीट कांग्रेस, 2 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और एक सीट आई.यू.एम.एल ने जीती। पुतुपल्ली सीट कांग्रेस के चांडी ओम्मन, हरिपद सीट रमेश चेन्नीतला, निलांबुर सीट आर्यदन शौकत, त्रिशूर सीट राजन जे. पल्लन और कोल्लम सीट बिन्दु कृष्णा ने जीती। अल्तूर से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के टी.एम. शशि विजयी रहे। कांग्रेस – 54, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी- 26, आई.यू.एम.एल – 22, सीपीआई – 9 और भारतीय जनता पार्टी – 2 सीट पर आगे है।
News On AIR | मई 4, 2026 2:34 अपराह्न
केरलम में 140 सीटों में से 9 के नतीजे घोषित, कांग्रेस 6, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 2 और 1 सीट पर आई.यू.एम.एल विजयी