केरल के वायनाड के पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉक्टर पी. सी. शशिंद्रन ने कल राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। कुलपति ने अपना इस्तीफा निजी कारणों के चलते दिया है।
इस्तीफा देने से पहले कुलपति ने उन सभी 33 छात्रों को बहाल किया, जिन्हें पिछले महीने विश्वविद्यालय के छात्र सिद्धार्थन की हत्या के मामले में निलंबित किया गया था। सिद्धार्थन पर छात्रों के एक समूह ने हमला किया था, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई थी।