मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 4, 2023 8:09 अपराह्न | Madhya Pradesh | MP NEWS

printer

केन-बेतवा लिंक परियोजना को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

केन-बेतवा लिंक परियोजना को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड के लिए आज सौभाग्य का दिन है, केन-बेतवा लिंक परियोजना की स्वीकृति से बुंदेलखंड को बहुत राहत मिलेगी। यह बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का अभियान है। इस परियोजना से 10 लाख 62 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी और लगभग 62 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि 103 मेगावॉट हाइड्रो पॉवर और 27 मेगावॉट की क्षमता वाला सोलर प्लांट भी लगेगा।