केन्या में आज तेज बारिश के कारण हुए भूस्खलन में पश्चिमी रिफ्ट घाटी में 13 लोगों की मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार 19 लोगों को बचा लिया गया है और कई लोग अभी भी लापता हैं।
गृह मंत्री किपचुम्बा मुर्कोमेन ने कहा कि बचाव कार्यों में सहायता के लिए सैन्य और पुलिस हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। केन्या में हाल के वर्षों में भूस्खलन और बाढ़ में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम की घटनाएँ अधिक बढ़ गई हैं। 
Site Admin | नवम्बर 1, 2025 6:28 अपराह्न
केन्या में तेज बारिश के कारण हुए भूस्खलन में पश्चिमी रिफ्ट घाटी में 13 लोगों की मृत्यु हो गई