मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। गिरिडीह के झंडा मैदान में झामुमो के 52वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि केन्द्र सरकार से बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये नहीं मिले तो झारखंड के खदानों से कोयले की ढुलाई बंद कर दी जायेगी। उन्होंने इस मामले में कानून का सहारा लेने की भी बात कही।
Site Admin | मार्च 5, 2025 11:13 पूर्वाह्न
केन्द्र सरकार से बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये नहीं मिले तो झारखंड के खदानों से कोयले की ढुलाई बंद कर दी जायेगी: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन