जनवरी 24, 2026 1:32 अपराह्न

printer

केन्‍द्र सरकार ने रोजगार के अवसर देकर युवाओं के कल्याण हेतु कई कदम उठाए: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा है कि नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्‍द्र सरकार ने रोजगार के अवसर प्रदान करके युवाओं के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्‍होंने आज चेन्नई के पास अवडी में सी.आर.पी.एफ. के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में भर्ती किए गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर डॉ. मुरुगन ने कहा कि देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है और भारत 2047 में महाशक्ति बनने की राह में है।

 

उन्‍होंने कहा कि आज भर्ती हुए नव नियुक्‍त अधिकारी उस समय सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होंगे। डॉ. मुरुगन ने कहा कि भारत में एक लाख 50 हजार से अधिक स्टार्टअप हैं और यह संख्‍या विश्व में सबसे अधिक स्‍टार्टअप वाले देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि देश के युवा नवाचार और नए भारत के निर्माण में रुचि रखते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला