केन्द्र सरकार ने देश के भूजल संसाधनों की जांच, अन्वेषण, मूल्यांकन, विकास, प्रबंधन और विनियमन के सभी पहलुओं के लिए युवा भूजल वैज्ञानिकों की भर्ती की है। इन वैज्ञानिकों का प्रशिक्षण रायपुर के राजीव गांधी राष्ट्रीय भूजल प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान में शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सीजीडब्ल्यूबी के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार अम्बष्ट ने किया।
कार्यक्रम में सीजीडब्ल्यूए के सदस्य टी.बी.एन. सिंह और आरजीआई के क्षेत्रीय निदेशक, निधीष वर्मा ने डिजाइन, उद्देश्यों और आईएलटीसी के परिणामों के बारे में वैज्ञानिकों को जानकारी दी।’