अगस्त 19, 2024 7:33 अपराह्न

printer

केन्द्र सरकार ने चंद्रयान-3 मिशन की उल्लेखनीय सफलता का उत्सव मनाने के लिए तेईस अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया है

केन्द्र सरकार ने चंद्रयान-3 मिशन की उल्लेखनीय सफलता का उत्सव मनाने के लिए तेईस अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया है। छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा चंद्रयान-तीन मिशन की सफलता के उपलक्ष्य में युवाओं में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की इस साल की थीम ‘‘चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना : भारत की अंतरिक्ष गाथा’’ है।

 

बाईस और तेईस अगस्त को प्रदेश के स्कूलों में एनसीईआरटी द्वारा विकसित विशेष ’चंद्रयान पर आधारित मॉड्यूल’ प्रदर्शित किए जाएंगे। इस अवसर पर व्याख्यान, पोस्टर, निबंध, मॉडल बिल्डिंग, क्विज और पेटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित तीस मिनट का एक वीडियो स्कूलों में प्रदर्शित किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला