सितम्बर 7, 2023 8:41 अपराह्न | केरल-मत्‍स्‍य

printer

केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने ऑयल सार्डिन मछली के संपूर्ण जीनोम को डिकोड करने में सफलता हासिल की

केरल के कोच्चि में स्थित केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के दल ने भारत में पायी जाने वाली ऑयल सार्डिन मछली के संपूर्ण जीनोम को डिकोड करने में सफलता हासिल की है। इस मछली का बडे पैमाने पर सेवन किया जाता है। इसे प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संध्‍या सुकुमारन के नेतृत्‍व में शोधकर्ताओं के एक समूह ने डिकोड किया है। संस्‍थान के निदेशक डॉ. ए. गोपालाकृष्‍णन ने बताया कि डिकोड किए गए जीनोम से ऑयल सार्डिन मछली के  जीव विज्ञान तथा उसके क्रमिक विकास को समझने में सहायता मिलेगी। साथ ही  मछली के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए प्रबंधन में सुधार भी लाया जा सकेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला