केन्द्रीय विधि और न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज प्रयागराज में हमारा संविधान-हमारा सम्मान अभियान के दूसरे क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिये हमारा संविधान-हमारा सम्मान पोर्टल लॉन्च किया गया।
इस मौके पर श्री मेघवाल ने कहा कि हमारा संविधान देश के प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करता है, जिसके कारण ही प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्वों का निवर्हन करता है। यही वजह है कि आज हम विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में असमानता को दूर करने का काम हम सबको मिलकर करना है।
कार्यक्रम के दौरान माय गव की ओर से संविधान से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।