केन्द्रीय विधि और न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल कल प्रयागराज में हमारा संविधान-हमारा सम्मान अभियान के दूसरे क्षेत्रीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस मौके पर श्री मेघवाल संविधान और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिये हमारा संविधान-हमारा सम्मान पोर्टल को लॉन्च करेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय संविधान को अंगीकृत किये जाने और भारत गणराज्य की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में 24 जनवरी से 23 अप्रैल 2024 तक माय गव प्लेटफार्म पर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली भी भाग लेंगे। इस अभियान का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 24 जनवरी 2024 को दिल्ली में किया था।
Site Admin | जुलाई 15, 2024 8:08 अपराह्न
केन्द्रीय विधि और न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल कल प्रयागराज में हमारा संविधान-हमारा सम्मान अभियान के दूसरे क्षेत्रीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे