जनवरी 21, 2026 2:52 अपराह्न

printer

केन्‍द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने विद्युत वितरण कंपनियों- डिस्कॉम को विद्युत क्षेत्र की रीढ़ बताया

केन्‍द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने आज विद्युत वितरण कंपनियों- डिस्कॉम को विद्युत क्षेत्र की रीढ़ बताया। श्री मनोहर लाल नई दिल्ली में अखिल भारतीय डिस्कॉम एसोसिएशन, विद्युत वितरण उद्योग 2026 के पहले वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऊर्जा भंडारण और स्मार्ट मीटरिंग को प्रोत्साहन देकर विद्युत क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिससे डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। विद्युत मंत्री ने आर्थिक रूप से मजबूत, कुशल और उपभोक्ता-केंद्रित वितरण इकाइयों की आवश्यकता पर बल दिया।