मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 31, 2024 8:36 अपराह्न | Dr. Jitendra Singh

printer

केन्‍द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने आज नई दिल्‍ली में  बायो ई-3 नीति पत्र जारी किया  

 

 

    केन्‍द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने आज नई दिल्‍ली में बायोटेक्‍नोलॉजी फॉर इकोनॉमी इन्‍वायरमेंट एंड इम्‍पलायमेंट – बायो ई-3 नीति पत्र जारी किया  । डॉ सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस नीति से देश में जैव विनिर्माण उद्योग के उच्‍च प्रदर्शन को गति मिलेगी। उन्‍होंनें कहा कि इससे खाद्य, ऊर्जा और स्‍वास्‍थ्‍य जैसे क्षेत्रो पर महत्‍वपूर्ण प्रभाव पडेगा।

    श्री सिंह ने इस नीति को लागू करने में सरकारी निजी भागीदारी केन्‍द्रीय भूमिका में होगी। इससे रोजगार सृजन को प्रोत्‍साहन मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि जैव विनिर्माण से स्‍वच्‍छ आर्थिक वृद्धि और स्‍वच्‍छ अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी आएगी। केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने बायो ई-3 नीति को इस महीने की 24 तारीख को स्‍वीकृति दी थी। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला