फ़रवरी 27, 2026 10:45 पूर्वाह्न

printer

केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मराठी भाषा गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी

केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मराठी भाषा गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि मराठी भाषा को धर्म, संप्रदाय और जाति से ऊपर उठकर लोगों को जोड़ने वाली भाषा है। उन्‍होंने कहा कि अपनी समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत के कारण पूरे विश्‍व में इसका महत्‍वपूर्ण स्‍थान है। श्री गोयल ने श्री वी. वी. शिरवाडकर की जयंती पर नमन किया और मराठी भाषा के प्रति उनके अमूल्‍य योगदान का स्‍मरण किया।