केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने ई-बिल प्रणाली का शुभारंभ किया है। इससे सरकार लगभग दो लाख करोड़ रुपए की उर्वरक सब्सिडी का निपटान डिजिटली कर सकेगी। आज नई दिल्ली में उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि यह ऑनलाइन प्रणाली पारदर्शी, कुशल और प्रौद्योगिकी संचालित सुशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस एकीकृत ई-बिल प्रणाली से वित्तीय सुशासन मजबूत होगा और धोखाधड़ी या दुरुपयोग की आशंका कम होगी। यह नई प्रणाली पूरी तरह डिजिटल होगी और बिलों का निपटान पूरी तरह ऑनलाइन होगा।
Site Admin | जनवरी 1, 2026 8:33 अपराह्न
केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने ई-बिल प्रणाली का किया शुभारंभ