अगस्त 29, 2024 9:05 अपराह्न

printer

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए ‘शी बाक्स’ पोर्टल विकसित किया

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज करने और उनकी निगरानी के लिए एक ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली शी बाक्स पोर्टल विकसित की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इसका शुभारंभ किया। इस बारे में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शी बाक्स पोर्टल से कामकाजी महिलाओें को काफी लाभ होगा।