मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 27, 2024 9:40 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से मुलाकात की

 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली में ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री पुरी ने कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय हाइड्रोकार्बन व्यापार के परिपेक्ष्‍य में भारत और ब्राजील के बीच जीवंत ऊर्जा साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने ब्राजील के अपस्ट्रीम क्षेत्र में भारतीय निवेश और विशेष रूप से जैव ईंधन के क्षेत्र में ऊर्जा परिवर्तन में सहयोगात्मक प्रयासों पर भी चर्चा की। श्री पुरी ने ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस के लॉन्च के बाद से ब्राजील के लगातार और दृढ़ समर्थन का स्वागत किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हंगरी के जीबीए में शामिल होने के साथ, अब इसका विस्तार 25 देशों और 12 अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सदस्य के रूप में हो गया है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला