पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने आज केरल में कोल्लम जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित बहुस्तरीय पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री गोपी ने कहा कि केंद्र सरकार भविष्य के अनुकूल विकास के साथ लोगों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस केंद्र में एक ही समय में 200 से अधिक दोपहिया वाहन और 130 से अधिक चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध है।