अगस्त 8, 2025 10:25 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के साथ मनाया रक्षाबंधन

केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्‍होंने देशभर में महिला स्‍व-सहायता समूहों के कौशल, समर्पण और उद्यमिता का जिक्र किया। श्री चौहान ने आज नई दिल्‍ली में स्‍व-सहायता समूहों की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाते हुए यह बात कही।

 

श्री चौहान ने कहा कि स्‍व-सहायता समूह भारत को विकसित बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्‍होंने नागरिकों से स्‍वदेशी उत्‍पाद खरीदने के लिए स्‍थानीय दस्‍तकारों और महिला स्‍व-सहायता समूहों का समर्थन करने तथा स्‍थानीय उत्‍पादों को प्रोत्‍साहन देने का आग्रह किया। श्री चौहान ने जम्‍मू-कश्‍मीर, मध्‍य प्रदेश और कर्नाटक जैसे विभिन्‍न राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के स्‍व-सहायता समूहों की महिलाओं से बातचीत भी की।