फ़रवरी 25, 2026 8:14 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एकीकृत खेती, नई किस्मों के बीज से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया

कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एकीकृत खेती पर जोर देते हुए कहा कि नई किस्म के बीज और अंतरफसल खेती के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्‍होंने यह बात अयोध्‍या के रामलला मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन तथा पूजा करने के बाद कही। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य देश के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ सभी को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।