फ़रवरी 11, 2026 1:33 अपराह्न

printer

केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बजट को ऐतिहासिक और भविष्योन्‍मुखी बताया

ग्रामीण विकास और कृषि तथा किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्‍द्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक और भविष्योन्‍मुखी बताया। उन्‍होंने कहा कि इससे देश में महत्‍वपूर्ण बदलाव आएगा, साथ ही पूर्वोत्‍तर भारत में भी परिवर्तन दिखेगा।

 

केन्‍द्रीय मंत्री ने गुवाहाटी में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बजट में असम और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र को विकास का ईंजन बनाने के लिए रिकॉर्ड वित्‍तीय आंवटन किया गया है। श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के पूर्वोत्तर राज्‍यों के विकास को प्राथमिकता दिए जाने के दृष्टिकोण के मद्देनजर केंद्र सरकार असम में महत्वपूर्ण और दुर्लभ खनिज स्रोतों के लिए एक गलियारा विकसित करेगी।

 

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूर्वोत्‍तर को भारत के विकास और समृद्धि का केन्‍द्र बिन्‍दु मानते हैं। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि बजट में गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं पर विशेष ध्‍यान दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में विभिन्‍न योजनाओं के क्रियान्‍वयन से गरीबी कम हो रही है और इस बजट में गरीबों को आत्‍मनिर्भर बनाने के प्रयास किए गए हैं। केन्‍द्रीय मंत्री ने बताया कि इस वर्ष ग्रामीण विकास मंत्रालय का बजट 21 प्रतिशत बढ़ाया गया है।