केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में रूस के उप-प्रधानमंत्री दिमित्री पात्रुशेव के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में परस्पर सहयोग पर चर्चा की ।
इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने से दोनों देशों के किसानों, उपभोक्ताओं और नागरिकों को लाभ होगा। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारत, रूस को कीट-मुक्त अनाज और आलू का निर्यात बढ़ाने के लिए उत्सुक है। उन्होंने यह भी बताया कि मत्स्य पालन और मुर्गी पालन की निर्यात संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।