अक्टूबर 12, 2025 8:18 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने की देश भर में नशामुक्ति पहल शुरू करने के इस्कॉन के प्रयासों की सराहना

 
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश भर में नशामुक्ति पहल शुरू करने के लिए इस्कॉन के प्रयासों की सराहना की।
 
 
नई दिल्‍ली में इस्कॉन द्वारा आयोजित ‘उद्गार युवा महोत्सव’ में भाग लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत 15 हजार से ज़्यादा युवाओं ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के लाखों लोगों को नशामुक्त बनाना और उन्हें ‘विकसित भारत’ अभियान से जोड़ना है।
 
 
इस्कॉन ने ‘उद्गार’ नामक एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन “नशामुक्त युवा, संस्कारयुक्त भारत” शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य 15 लाख युवाओं को भारत की आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक ज्ञान से जोड़कर उन्हें नशे की गिरफ़्त से बचाना है।