पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव कल देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में भारत वन स्थिति रिपोर्ट -2023 जारी करेंगे। यह रिपोर्ट भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा प्रकाशित की जाती है, जो देश के वन और वृक्ष संसाधनों के संबंध में जानकारी प्रदान करती है। यह रिपोर्ट वर्ष 1987 से द्विवार्षिक आधार पर प्रकाशित की जाती है। इस कार्यक्रम में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।
Site Admin | दिसम्बर 20, 2024 9:40 अपराह्न
केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव कल देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में भारत वन स्थिति रिपोर्ट -2023 जारी करेंगे