केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। उनके साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री बी.एल वर्मा और नीमूबेन बमभानिया भी मौजूद रहे। इस बैठक में खाद्य वितरण प्रक्रिया को और सुदृढ बनाने के लिए आवश्यक रणनीति और जरूरी कदम पर चर्चा हुई। उन्होंने देशवासियों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
Site Admin | जून 12, 2024 4:46 अपराह्न
केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की
