जनवरी 31, 2026 5:06 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आईआईएफटी को टाइम्स बी-स्कूल रैंकिंग 2026 में शीर्ष स्थान हासिल करने पर दी बधाई

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारतीय विदेश व्यापार संस्थान-आई.आई.एफ.टी. को टाइम्स बी-स्कूल रैंकिंग 2026 में शीर्ष स्थान हासिल करने पर बधाई दी है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों को कौशल, दूरदृष्टि और महत्वपूर्ण क्षमताओं से सशक्त बनाने के लिए संस्थान के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संस्थान भविष्य के नेताओं को आकार देने और वैश्विक व्यापार परिदृश्य में भारत की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

आई.आई.एफ.टी. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है, जो प्रमुख एम.बी.ए., कार्यकारी शिक्षा और डॉक्टोरल शोध पाठ्यक्रम संचालित करता है।