जनवरी 24, 2026 4:16 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री ने रोजगार मेले में युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होने का किया आह्वान

केंद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बंभानिया ने रोजगार मेले के दौरान नव-नियुक्त युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होने का आह्वान किया।

आज गांधीनगर के पास चिलोडा स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) शिविर में आयोजित रोजगार मेले को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि ये नव नियुक्त युवा, प्रधानमंत्री के विकसित भारत के परिकल्‍पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। गांधीनगर में आयोजित रोजगार मेले में सीआरपीएफ, बीएसएफ और रेलवे में विभिन्न पदों के लिए लगभग 242 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला