जुलाई 4, 2025 10:10 पूर्वाह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रांची में आउटर रिंग रोड बनाने और इलेक्ट्रिक फ्लैशचार्ज बस सेवा शुरु करने की घोषणा की

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रांची में आउटर रिंग रोड बनाने और इलेक्ट्रिक फ्लैशचार्ज बस सेवा शुरु करने की घोषणा की है। एक दिवसीय दौरे पर कल झारखंड आये केन्द्रीय मंत्री ने राज्य को छह हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी। रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण के मौके पर उन्होंने झारखंड में एक लाख करोड़ की लागत वाली एक दर्जन से अधिक नयी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने की भी घोषणा की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला