केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्षिक राष्ट्रव्यापी सामूहिक औषधि वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य 12 प्रभावित राज्यों में लिम्फैटिक फाइलेरियासिस का उन्मूलन करना है।
श्री नड्डा ने वर्ष 2027 तक इस बीमारी को समाप्त करने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।
स्वास्थ्य मंत्री ने मिशन-मोड में चलाए जा रहे सामूहिक औषधि वितरण अभियान और विशेष रूप से प्रत्यक्ष निगरानी उपचार के माध्यम से हासिल महत्वपूर्ण प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने फाइलेरिया मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी के साथ समग्र सामाजिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।