जनवरी 18, 2026 9:49 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया मणिपुर में परियोजनाओं का निरीक्षण किया

आवासन और शहरी कार्य राज्‍य मंत्री तोखन साहू ने आज मणिपुर का अपना दो दिन का दौरा पूरा कर लिया। वे कल मणिपुर पहुंचे और काकचिंग जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

    श्री साहू ने आज काकचिंग नगर परिषद के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत निर्मित घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन के दूसरे चरण के तहत पुनर्जीवित सलाम परियोजना पुखरी अचोबा का भी दौरा किया। श्री साहू ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से बातचीत भी की और मोरम्बा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्थल तथा काकचिंग जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने काकचिंग स्थित उपायुक्त कार्यालय परिसर में आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों द्वारा लगाए गए स्टालों का दौरा किया और वहां वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

    राज्य मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारी से बातचीत की और काकचिंग में कार्यान्वित प्रमुख कार्यक्रमों की निगरानी के लिए कल एक समीक्षा बैठक भी की।