मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 14, 2024 4:28 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने सीहोर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुर्नवास संस्थान का लोकार्पण किया

 

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने सीहोर में “राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुर्नवास संस्थान” का लोकार्पण किया। यह देश का 9वॉ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुर्नवास केन्द्र है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को सभी प्रकार की सुविधाएँ एक छत के नीचे उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुर्नवास केन्द्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीहोर में निर्मित “राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान“ 105 करोड़ रुपए की लागत से 25 एकड़ के परिसर में तैयार हुआ है। इसमें दिव्यांगजनों के लिए सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं के साथ लगभग 6 करोड़ रुपए के उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। इसमें 21 प्रकार की दिव्यांगताओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला